cg-accident-high-speed-passenger-bus-collides-with-truck-more-than-15-injured
CG Accident : कवर्धा। जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब जबलपुर से रायपुर आ रही यात्रियों से भरी बस ने नेशनल हाईवे-30 पर एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
CG Accident : बताया जा रहा है कि बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास के पास हुई, जहां टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

