CG Weather News: Relief from the scorching heat, 5-day storm and rain alert, signs of a drop in temperature
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्यभर में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसमें आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
CG Weather News : राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को तेज धूप और लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया गया, जहां राजनांदगांव 44°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि रायपुर में पारा 43.2°C तक पहुंच गया।
CG Weather News : वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 25.3°C दर्ज किया गया। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री की गिरावट संभव है, हालांकि उसके बाद तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न संभागों में तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा), बिजली गिरने और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
CG Weather News : मौसम में इस बदलाव के पीछे तीन सक्रिय मौसमी प्रणालियां जिम्मेदार हैं, जिनमें दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण, पूर्व-पश्चिम द्रोणिका और मध्य भारत से होते हुए बांग्लादेश तक फैली एक अन्य द्रोणिका शामिल हैं।
CG Weather News : वहीं रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ शाम या रात में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी के तेवर थोड़े नरम पड़ सकते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


