PBKS Vs RR IPL 2026
PBKS Vs RR IPL 2026: मुल्लांपुर। आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दे दिया है। मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे हुआ।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है। टीम 7 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का विशाल लक्ष्य चेज कर टीम ने इतिहास रचा था। वहीं रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
PBKS Vs RR IPL 2026: पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों को मिलेगा भरपूर साथ
महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल रहती है। यहां अच्छा बाउंस और पेस मिलता है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस सीजन में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 212 रन रहा है। आज भी एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की भी संभावना है, जिससे खेल में रुकावट आ सकती है।
PBKS Vs RR IPL 2026: हेड-टू-हेड: राजस्थान का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 30 मुकाबले हो चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 13 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन (690 रन) के नाम है, जो अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेल रहे हैं। अर्शदीप सिंह आरआर के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 18 विकेट झटके हैं।
PBKS Vs RR IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फेरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


