Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रेड के बीच हुआ फिल्मी कांड, पुलिस की गाड़ी लेकर भागा चोर, लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी

CG News
X

CG News

CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को भी हैरान कर दिया। गांजा तस्करी पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम की ही बोलेरो गाड़ी एक शातिर चोर मौके से लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के जरिए कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया।

CG News : जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना पुलिस को सत्तीपारा इलाके में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। पुलिसकर्मी आसपास जांच में जुटे थे, तभी लापरवाही में गाड़ी की चाबी वाहन में ही रह गई।

CG News : इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी मुकेश नामदेव अचानक एक मकान की छत से कूदकर नीचे आया और सीधे पुलिस की बोलेरो में बैठकर फरार हो गया। जब पुलिस टीम लौटी तो गाड़ी गायब देखकर हड़कंप मच गया।

CG News : मामले ने तब मोड़ लिया जब पता चला कि डीएसपी का मोबाइल फोन भी उसी गाड़ी में छूट गया है। पुलिस ने तुरंत मोबाइल लोकेशन ट्रैक की और उसी दिशा में पीछा शुरू किया। कुछ ही देर में राम मंदिर के पास बोलेरो बरामद कर ली गई और सर्चिंग के दौरान आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

CG News : पूछताछ में आरोपी के पास से गाड़ी की चाबी भी बरामद हुई है। इस अनोखी घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है, वहीं पुलिस के लिए भी यह एक सबक बनकर सामने आई है कि छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी घटना को जन्म दे सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019