CG News: Angry with his wife, a young man climbed a 100-foot high-tension tower, a high-voltage drama ensued for three hours, and the police brought him down like this.
CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जिले की सीमा पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक करीब 100 फीट ऊंचे चालू हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। घटना कोडगार चौकी क्षेत्र की है, जहां सुबह करीब 10 बजे युवक केवल सिंह आयाम टॉवर पर चढ़ गया और घंटों तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा।
CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पसान थाना पुलिस, जीपीएम पुलिस और बिजली विभाग ने मिलकर सुरक्षा घेरा तैयार किया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए।
CG News : करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन और लगातार समझाइश के बाद आखिरकार युवक दोपहर करीब 1 बजे नीचे उतरने को तैयार हुआ। जैसे ही वह सुरक्षित नीचे आया, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई।
CG News : प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक घरेलू विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी बिना बताए रिश्तेदारी में शादी समारोह में चली गई थी, जिससे नाराज होकर उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया।
CG News : पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई और धैर्यपूर्ण समझाइश के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल युवक की काउंसलिंग कराई जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


