Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : बेड के नीचे बना ‘मौत का तहखाना’, मेरठ में गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

UP Crime: Crypt of death built under bed, secret arms factory busted in Meerut, 11 arrested
X

UP Crime: ‘Crypt of death’ built under bed, secret arms factory busted in Meerut, 11 arrested

UP Crime : मेरठ। मेरठ में एक साधारण से दिखने वाले घर के अंदर ऐसा खौफनाक राज छिपा था, जिसने पुलिस तक को चौंका दिया। मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां बेड के नीचे तहखाना बनाकर हथियार तैयार किए जा रहे थे।

UP Crime : पुलिस जब घर में दाखिल हुई, तो शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आया। लेकिन एक कमरे में रखे डबल बेड ने शक पैदा किया। जैसे ही बेड हटाया गया, नीचे छिपा एक गुप्त रास्ता मिला, जो सीधे तहखाने में जाता था। नीचे पहुंचते ही पुलिस के होश उड़ गए, चारों तरफ पिस्टल, कट्टे, अधबने हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बिखरे पड़े थे।

UP Crime : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि करीब 10 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी तैयार पिस्टल को 35 हजार से 65 हजार रुपये तक में बेचते थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक बड़ा संगठित नेटवर्क हो सकता है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019