Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में मोवा स्थित आदर्श नगर के अपने आवास में देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी लाश कमरे में रस्सी से लटकती हुई मिली। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
Raipur City News: घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) अपने परिवार के साथ मोवा स्थित आदर्श नगर इलाके में रहते हैं। रविवार रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि जय ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है।
Raipur City News: पुलिस मौके पर पहुंची तो जय का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि जय साहू अक्सर तनाव में रहते थे।
Raipur City News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते परेशान थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनकी पत्नी से भी विवाद हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


