Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गांव में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, घर की बाड़ी में घंटों बैठा रहा वन्यजीव, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग

Asian News
CG News : गांव में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, घर की बाड़ी में घंटों बैठा रहा वन्यजीव, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग
X

CG News: Panic grips village as leopard appears; wild animal remains in a household garden for hours; Forest Department launches rescue operation.

CG News : पिथौरा। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सोनाखान वनपरिक्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में सोमवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब एक तेंदुआ गांव के बीचों-बीच स्थित एक घर की बाड़ी में घुस आया। तेंदुए के दिखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।

CG News : जानकारी के अनुसार, तेंदुआ गांव निवासी सुनील साहू के घर के पीछे बनी बाड़ी में आकर बैठ गया। सुबह करीब 7 बजे इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुटने लगे। हालांकि संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

CG News : सूचना मिलने के तुरंत बाद सोनाखान वनपरिक्षेत्र की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी। वनकर्मी पूरे इलाके की घेराबंदी कर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि उसे बिना नुकसान पहुंचाए जंगल की ओर भेजा जा सके।

CG News : गांव के रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग लगातार मुनादी कर लोगों से घरों में रहने और तेंदुए के नजदीक नहीं जाने की अपील कर रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019