Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : चलती कार के सनरूफ से स्टंट करती दिखीं युवतियां, वीडियो वायरल

Asian News
CG News : चलती कार के सनरूफ से स्टंट करती दिखीं युवतियां, वीडियो वायरल
X

CG News: Young women seen performing stunts from the sunroof of a moving car; video goes viral.

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक खतरनाक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवतियां चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG News : वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में दौड़ रही है और उसमें सवार युवतियां सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाने में मशगूल हैं। इस दौरान कार लगातार हिलती-डुलती रही, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही।

CG News : हाईवे पर इस तरह के खतरनाक स्टंट ने यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा दी हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह का व्यवहार न केवल स्टंट करने वालों के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।

CG News : बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कार की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिलासपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019