Bharatmala Compensation Scam: रायपुर। भारतमाला घोटाले को लेकर सोमवार सुबह ईडी की टीम ने धमतरी के कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकर के यहां दबिश दी है। भूपेंद्र पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई हैं। तीन गाड़ियों में दर्जनभर से ज्यादा अधिकारी चंद्राकर के घर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घर के बाहर सुरक्षा लगाई गई है। किसी भी बाहर या घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
Bharatmala Compensation Scam: ईडी और ईओडब्ल्यू को मिली शिकायत के अनुसार भूपेंद्र चंद्राकर पर सिर्फ अभनपुर ही नहीं बल्कि अपने करीबियों को अलग-अलग तहसीलों में भारतमाला परियोजना में करोड़ों रुपए मुआवजा दिलवाने का आरोप है। इन आरोपों की शिकायत दस्तावेजों के साथ की गई है।

Bharatmala Compensation Scam: इसके अलावा जमीन कारोबारी गोपाल गांधी समेत उनसे जुड़े लोगों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी ने आज छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय के 13 अफसरों की बड़ी टीम छापामार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इस कड़ी में गोपाल गांधी के अभनपुर स्थित घर और उसके ऑफिस में छापा मारा गया है।
Bharatmala Compensation Scam: विभागीय सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चंद्राकर ने अभनपुर के कायाबांधा में करोडों रुपए मुआवाजा पाया है। इसके अलावा दुर्ग तहसील, पाटन तहसील, राजनांदगांव के देवादा तहसील और मगरलोड तहसील में मुआवजा घोटाला में उनके करीबियों को करोड़ों रुपए मिले हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


