Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

CG News : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत
X

CG News: Husband and wife die after suffering electric shock while drying clothes.

CG News : बिलासपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार में अचानक करंट दौड़ने लगा, जिसस पत्नी उसकी चपेट में आई और उसे बचाने के लिए दौड़ा पति भी मौत के जाल में फंस गया। कुछ ही पलों में दोनों की जिंदगी खत्म हो गई।

CG News : मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह यह हृदयविदारक घटना हुई। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय सचिन चन्द्राकर और उनकी 32 वर्षीय पत्नी रजनी चन्द्राकर घर पर मौजूद थे। सुबह रजनी आंगन में कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। इसी दौरान कपड़े डालने के लिए लगाए गए जीआई तार में अचानक करंट प्रवाहित हो गया।

CG News : तार को छूते ही रजनी करंट की चपेट में आ गईं और तड़पने लगीं। पत्नी को बचाने के लिए सचिन बिना कुछ सोचे दौड़ पड़े, लेकिन वे भी करंट की गिरफ्त में आ गए। देखते ही देखते दोनों गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल दोनों को मस्तुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG News : एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान बिजली का एक तार टूटकर नीचे गिर गया था। यह तार घर में लगे जीआई तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट दौड़ने लगा और यह हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019