BWF
BWF: नई दिल्ली: बैडमिंटन के खेल में बड़ा बदलाव करते हुए बैडमिंटन विश्व महासंघ (Badminton World Federation) ने नई स्कोरिंग प्रणाली को मंजूरी दे दी है। अब मैच 21×3 की जगह 15×3 फॉर्मेट में खेले जाएंगे, यानी हर गेम 15 अंकों तक होगा। इस प्रस्ताव को डेनमार्क के होर्सेन्स में आयोजित वार्षिक आम बैठक में 198-43 के बड़े अंतर से पारित किया गया। नया नियम 4 जनवरी 2027 से लागू होगा।
BWF: बीडब्ल्यूएफ का मानना है कि इस बदलाव से मैच अधिक तेज और रोमांचक होंगे, क्योंकि कम अंकों में ही दबाव की स्थिति जल्दी बन जाएगी। मौजूदा 21 अंकों का सिस्टम 2006 से लागू है, लेकिन इसमें मैच की अवधि 45 से 100 मिनट तक पहुंच जाती थी, जिससे प्रसारण समय प्रभावित होता था।
BWF: संघ की अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वाड्ट्राकुल (Khumying Patama Leeswadtrakul) ने इस फैसले को खेल के भविष्य के लिए अहम कदम बताया। उनके अनुसार, नया फॉर्मेट खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और रिकवरी के लिए भी बेहतर साबित होगा।
BWF: नए नियमों के तहत मिड-गेम ब्रेक अब 11वें की बजाय 8वें अंक पर मिलेगा, जबकि गेम के बीच का ब्रेक 120 सेकेंड का होगा। जीत के लिए खिलाड़ी को 15 अंक के साथ कम से कम दो अंकों की बढ़त बनानी होगी और अधिकतम स्कोर सीमा 21-20 तय की गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


