Bank Robbery: Filmy style bank robbery, escapes with gold worth Rs 7 crore in 10 minutes
Bank Robbery : हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज बैंक डकैती ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। Bank of Maharashtra की बरही शाखा में चार नकाबपोश बदमाशों ने महज 10 मिनट के भीतर करीब 7 करोड़ रुपये का सोना और लगभग 5 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
Bank Robbery : करंट अकाउंट के बहाने एंट्री, फिर तांडव-
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात पूरी तरह प्लानिंग के साथ अंजाम दी गई। दो बदमाश पहले ग्राहक बनकर बैंक पहुंचे और करंट अकाउंट खुलवाने की बात करने लगे। कुछ देर बाद उनके दो साथी भी अंदर दाखिल हुए और अचानक हथियार निकालकर पूरे बैंक में दहशत फैला दी।
Bank Robbery : मैनेजर से मारपीट, ग्राहकों को बनाया बंधक-
बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को एक जगह इकट्ठा कर लिया और हथियारों के बल पर सभी को चुप रहने की धमकी दी। इस दौरान बैंक मैनेजर के साथ मारपीट भी की गई, ताकि कोई विरोध न कर सके। इसके बाद गोल्ड लोन और लॉकर में रखा सोना और कैश काउंटर से रकम लूट ली गई।
Bank Robbery : 10 मिनट में वारदात पूरी-
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डकैत 3:19 बजे बैंक में दाखिल हुए और 3:29 बजे तक पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इतनी तेजी से हुई इस डकैती में किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
Bank Robbery : पुलिस अलर्ट, CCTV खंगाले जा रहे-
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम है, जिसने पहले से बैंक की रेकी की थी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


