Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RR vs SRH IPL 2026: जयपुर में हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेंगे राजस्थान के रजवाड़े, कप्तान पैट कमिंस की वापसी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11

Asian News
RR vs SRH IPL 2026
X

RR vs SRH IPL 2026

RR vs SRH IPL 2026: जयपुर: IPL 2026 में रोमांच अपने चरम पर है और डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने-सामने हैं। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जा रहा है, जहां टॉस शाम 7 बजे हुआ और मुकाबला 7:30 बजे शुरू हुआ।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम में दो बदलाव किए गए हैं दिलशान मदुशंका की जगह कमिंस की वापसी हुई है, जबकि हर्ष दुबे की जगह प्रफुल्ल हिंगे को मौका मिला है। वहीं राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए हैं, जिनमें हैदराबाद ने 13 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से SRH का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन घरेलू मैदान पर राजस्थान भी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

मौसम की बात करें तो जयपुर में तापमान करीब 32 डिग्री रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। पिच संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। ऐसे में एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

RR vs SRH IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ट्रेविस हेड।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019