MP News: Greed made him a criminal, daughter-in-law plotted a fake robbery of Rs 12 lakh, the secret was revealed within 24 hours.
MP News : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गहनों के लालच में एक बहू ने अपने ही ससुराल में चोरी की सनसनीखेज साजिश रच डाली। हैरानी की बात यह रही कि उसने इस वारदात को असली डकैती का रूप देने के लिए दीवार में सेंध लगाई और पूरी कहानी गढ़ दी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने महज 24 घंटे में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
घटना ऊमरी थाना क्षेत्र के लहरौली गांव की है। जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे, जिसका फायदा उठाकर घर में अकेली मौजूद मालती ने प्लान तैयार किया। उसने घर के पीछे दीवार में सेंध लगाई, अलमारी तोड़ी और करीब 12 लाख रुपये के सोने के जेवर गायब कर दिए।
MP News : डकैती का ड्रामा, खुद ही मचाया शोर-
वारदात को असली दिखाने के लिए महिला ने घर का सामान बिखेर दिया और जेवरों को खेत में छुपा दिया। सुबह होते ही उसने चीख-पुकार मचाई और पड़ोसियों को इकट्ठा कर डकैती की कहानी सुनाई।
MP News : पुलिस को कहानी पर हुआ शक-
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन महिला के बयान बार-बार बदल रहे थे। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे और घटनास्थल की स्थिति भी कथित डकैती से मेल नहीं खा रही थी।
MP News : सख्ती में टूटी साजिश-
पुलिस की कड़ी पूछताछ में आखिरकार मालती ने सच कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर खेत से सभी जेवर बरामद कर लिए गए। पुलिस के मुताबिक, महिला ने लालच में आकर खुद ही यह साजिश रची थी ताकि ससुराल के जेवर अपने पास रख सके। फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


