Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : उजियारा अभियान में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की अवैध शराब और कार के साथ तस्कर गिरफ्तार

CG News : उजियारा अभियान में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की अवैध शराब और कार के साथ तस्कर गिरफ्तार
X

CG News: Major action under ‘Ujiyara Abhiyan’; smuggler arrested with illicit liquor worth ₹10 lakh and a car.

CG News : कांकेर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत अंतागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऑर्टिगा कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

CG News : पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 जून को अंतागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक चारपहिया वाहन में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम कढ़ाई खोदरा में पुलिस ने नाकाबंदी कर सफेद रंग की ऑर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली।

CG News : जांच के दौरान वाहन से मध्यप्रदेश निर्मित 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा करीब 350 लीटर बताई गई है। बरामद शराब में गोवा व्हिस्की की 1970 बोतलें शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 2.65 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑर्टिगा कार की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।

CG News : मामले में पुलिस ने भिलाई के सुपेला निवासी 28 वर्षीय महेश सेन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

CG News : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर से लेकर आ रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और शराब की सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

CG News : जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी, एनडीपीएस और अन्य आपराधिक मामलों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और तस्करी नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019