Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : 72 घंटे में सुलझा जली हुई लाश का रहस्य, प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, पहचान मिटाने शव को जलाया

Asian News
CG Crime : 72 घंटे में सुलझा जली हुई लाश का रहस्य, प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, पहचान मिटाने शव को जलाया
X

CG Crime: Mystery of burnt body solved in 72 hours; lover strangled victim to death and burned the body to destroy evidence of identity.

CG Crime : रायगढ़। तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर जली हुई अवस्था में मिली महिला की लाश के मामले में रायगढ़ पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।

CG Crime : घटना 17 जून की है, जब तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग के पास एक अधेड़ महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ था। शव के आसपास घसीटे जाने के निशान मिलने से हत्या की आशंका गहरा गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CG Crime : मामले की सबसे बड़ी चुनौती मृतिका की पहचान थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने सोशल मीडिया, स्थानीय उद्योगों और सूचना तंत्र की मदद ली। इसी दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो के आधार पर जशपुर जिले के दो युवकों ने मृतका की पहचान अपनी मां 60 वर्षीय मंगरिता एक्का के रूप में की।

CG Crime : जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मंगरिता एक्का पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी करती थी और लक्ष्मी कॉलोनी में किराए के मकान में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में दबिश देकर इमिलीयूस तिग्गा को हिरासत में लिया।

CG Crime : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से मंगरिता एक्का के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन महिला अक्सर उस पर दूसरी पत्नी रखने का शक करती थी, जिससे विवाद होता रहता था।

CG Crime : आरोपी के अनुसार, 17 जून को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। महुआ के पेड़ के नीचे शराब पीने के दौरान बहस बढ़ गई और गुस्से में उसने महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया। शाम को पेट्रोल खरीदकर शव को दूसरे स्थान पर ले गया और पहचान मिटाने के लिए आग लगा दी।

CG Crime : पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल, माचिस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी इमिलीयूस तिग्गा (45) निवासी अमडीहा, जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019