CG News: Gang involved in fraud in the name of 'human rights', extortion by creating fake organization exposed, 6 arrested
CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों को डराता-धमकाता और उनसे अवैध वसूली करता था। सीतापुर थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
CG News : मामला तब सामने आया जब नकना गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए, खुद को मानव अधिकार संगठन से जुड़ा बताया और अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर 20 हजार रुपये की मांग करने लगे। डर के चलते उन्हें 4 हजार रुपये देने पड़े। इसके बाद आरोपियों ने गांव के ही एक अन्य घर में घुसकर अवैध क्लीनिक चलाने का आरोप लगाया और वहां भी पैसों की मांग की।
CG News : परिवार को डराकर उन्होंने वहां से भी नकदी ऐंठ ली। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि यह गिरोह अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नकदी भी बरामद की।
CG News : सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कई जगहों पर इसी तरह की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों की जांच में जुटी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी संगठन के नाम पर डराकर पैसे मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। इस कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है।

