Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : मानसून की आहट से बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल

Asian News
CG Weather News : मानसून की आहट से बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल
X

CG Weather News: Weather takes a turn with the onset of the monsoon; rain expected in Chhattisgarh over the next 5 days.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम के बदलते तेवर इस बात का संकेत दे रहे हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही प्रदेश के कई हिस्सों में सक्रिय हो सकता है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

CG Weather News : मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। साथ ही मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। बुधवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather News : प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। दुर्ग में सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि जशपुर, केल्हारी, मनोरा और वाड्रफनगर में भी बारिश दर्ज हुई।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब से बिहार तक बनी मौसमी द्रोणिका और विदर्भ-छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में मौसम लगातार सक्रिय बना हुआ है। इसी के प्रभाव से कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

CG Weather News : राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019