Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दरिंदगी की हद, पत्नी की हत्या कर सिर लेकर गांव में घूमता रहा पति, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: The height of brutality, the husband murdered his wife and roamed the village with her head, the accused arrested.
X

CG Crime: The height of brutality, the husband murdered his wife and roamed the village with her head, the accused arrested.

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक व्यक्ति ने गुस्से और शक में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी का सिर धड़ से अलग कर लिया और उसे लेकर गांव में घूमता रहा।

CG Crime : मृतका की पहचान छेक बाई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति सालिक राम यादव बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था और चरित्र संदेह को इस जघन्य अपराध की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

CG Crime : बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में बच्चों की मौजूदगी थी, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। आरोपी गांव के एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था और वहीं अपने परिवार के साथ रहता था।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019