CG News
CG News: महासमुंद: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय महासचिव, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बेलसोंडा की व्याख्याता एवं छत्तीसगढ़ शिक्षा कर्मी संघ महासमुंद की प्रथम जिलाध्यक्ष, बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी शोभा सिंहदेव को उनके सफल शिक्षकीय जीवन की अधिवार्षिकी पूर्ण करने तथा शिक्षा कर्मी आंदोलन में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए शासकीय उच्च माध्यमिक शाला खम्हरिया के स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं प्रार्थना के साथ किया गया।
CG News: स्वागत भाषण में संस्था के प्राचार्य एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन महासमुंद के जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को सफल और अविस्मरणीय बनाया है। उन्होंने कहा कि महासमुंद में शिक्षा कर्मी संघ की नींव रखने वाली, कठोर संगठनात्मक नेतृत्व, अनुशासित प्रशासनिक क्षमता और कुशल अंग्रेजी अध्यापन के लिए प्रसिद्ध शोभा सिंहदेव के व्यक्तित्व का वर्णन शब्दों में करना संभव नहीं है। वे एक सच्ची कर्मयोगी हैं, जिनका शिक्षकीय और संगठनात्मक जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

CG News: मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए शोभा सिंहदेव ने कहा कि खम्हरिया का स्टाफ उनके लिए परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि आप सभी द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके जीवन की अमूल्य स्मृति रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एकजुट संघर्ष के बल पर हम संविलियन तक पहुंचे, लेकिन वर्ष 2028 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को शून्य पेंशन मिलना अत्यंत दुखद है।
CG News: विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला सचिव एवं शासकीय हाई स्कूल चुरकी के व्याख्याता नंदकुमार साहू ने शोभा सिंहदेव को “बड़ी दीदी” की संज्ञा देते हुए कहा कि वर्ष 1995 से वे संघर्ष की प्रतीक रही हैं। उनका साहस, आक्रामक नेतृत्व और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता रंजना ध्रुव ने समस्त स्टाफ की ओर से शोभा सिंहदेव के शिक्षकीय कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
CG News: सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नारायण चौधरी, रंजना ध्रुव, अंजू नामदेव, सृष्टि साहू, दीप्ति शर्मा, धनेश्वरी साहू, ममता राजकमल , मोनिका साहू, जीवनलाल सिंहा, रानी गिरी गोस्वामी, वंदना वर्मा, रोहित ठाकुर, खेमलता पटेल, गीता दीवान, दामिनी देवांगन,राजेश साहू, श्रद्धा डागा, मोहित यादव, नरेश कमार, कमलेश कुमार की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यकम का संचालन दीप्ति शर्मा व्यख्याता एवम रोहित ठाकुर द्वारा किया गया।

