Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : मां का कातिल बना बेटा, घरेलू विवाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से की हत्या, खुद पहुंचा थाने

CG Crime: Son turns mothers murderer, brutally kills elderly woman in domestic dispute, goes to police station himself
X

CG Crime: Son turns mother’s murderer, brutally kills elderly woman in domestic dispute, goes to police station himself

CG Crime : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपनी 65 वर्षीय मां की जान ले ली। पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Crime : घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय गांव की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इस अप्रत्याशित कदम से पुलिस भी हैरान रह गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CG Crime : मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा (65) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42) बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घर के अंदर महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला, सिर पर गहरे घाव इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हमला बेहद क्रूर था।

CG Crime : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है, वहीं पड़ोसियों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019