CG News: 600 silver anklets recovered from a passenger bus, interrogation of the youth continues.
CG News : महासमुंद। जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद हुए। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल नाका पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 600 नग चांदी के पायल जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 46 लाख रुपए आंकी गई है।
CG News : पुलिस को यह सफलता उस समय मिली, जब ओडिशा की ओर से आ रही एक यात्री बस की नियमित जांच की जा रही थी। श्री श्याम ट्रैवल्स की बस को रोककर जब यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई, तो एक यात्री नीले रंग का पिट्ठू बैग लिए संदिग्ध नजर आया। पूछताछ में उसने अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू, निवासी कटक (ओडिशा) बताया।
CG News : जब बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें तीन प्लास्टिक डिब्बों में करीब 18.590 किलोग्राम वजनी 600 चांदी के पायल पाए गए। इतने बड़े पैमाने पर आभूषण देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य यात्री भी हैरान रह गए।
CG News : पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आभूषणों को जब्त कर लिया गया। मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई जा रही थी और इसका इस्तेमाल या गंतव्य क्या था।

