Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, बिल पास के नाम पर रिश्वतखोरी, PHE विभाग का बाबू 14 हजार लेते गिरफ्तार

MP News: Lokayukta action, bribery in the name of passing bills, PHE department clerk arrested while taking 14 thousand
X

MP News: Lokayukta action, bribery in the name of passing bills, PHE department clerk arrested while taking 14 thousand

MP News : छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दर्पण मिश्रा को 14 हजार रुपए की पहली किस्त लेते हुए दबोचा गया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

MP News : जानकारी के अनुसार, बाबू ने बिल पास कराने के एवज में ठेकेदार से कुल 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर ठेकेदार सौरभ मिश्र ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने योजना बनाकर आरोपी को कार्यालय में ही ट्रैप कर लिया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही बाबू ने 14 हजार रुपए की पहली किस्त ली, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

MP News : इस पूरे ऑपरेशन के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों के बावजूद सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं, जिस पर लोकायुक्त की सख्ती जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019