CG Accident: High-speed tractor lost control and overturned, driver died after being crushed.
CG Accident : कोरबा। जिले के कटघोरा-जेन्जरा बायपास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 23 वर्षीय ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
CG Accident : यह घटना ग्राम पतरापाली मोड़ के पास हुई, जहां ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से उतर गया और पलट गया। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर हटाकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
CG Accident : मृतक की पहचान राम (23) के रूप में हुई है। वहीं घायल को-ड्राइवर को तुरंत कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

