Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : पश्चिम बंगाल में बोले CM योगी, कहा- अब बंगाल में ‘खेला बंद’ और विकास का नया दौर शुरू

Asian News
UP News
X

UP News : CM योगी का बड़ा ऐलान : कुशीनगर को मिलेगी बेहतर एयर कनेक्टिविटी, जेवर और गया से जोड़ने की तैयारी

UP News : लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में ‘खेला बंद’ होगा और विकास का नया दौर शुरू होगा।

UP News : TMC पर कंगाल बनाने का आरोप

सीएम योगी ने कहा कि जो बंगाल कभी भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था, उसे TMC ने 15 साल के शासन में कंगाल बना दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अराजकता, भ्रष्टाचार और कुशासन की वजह से बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। योगी ने जोर देकर कहा कि TMC, कांग्रेस, DMK और SP जैसी पार्टियां बंगाल को विकास की मुख्यधारा से दूर रख रही हैं।

UP News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हमला

जनसभा में सीएम योगी ने हाल के संसद सत्र में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के विरोध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को पास होने से रोका, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे 2029 के चुनाव से लागू करना चाहते थे। योगी ने इसे आदिवासी, युवा, किसान और गरीबों का अपमान बताया।

UP News : कांग्रेस और INDI गठबंधन पर निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, TMC और INDI गठबंधन ने 60 साल से ज्यादा समय तक देश पर राज किया, लेकिन उनके पास अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं था। उन्होंने राष्ट्रपति के बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल तोड़ने और अपमान करने का भी आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने बंगाल की जनता से अपील की कि वे अब TMC के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष बाद बंगाल फिर से विकास की राह पर लौटेगा और अराजकता मुक्त बंगाल बनेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019