Raipur City News: Girl hangs herself in lover's house, family raises serious questions
Raipur City News : रायपुर। जिले में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर गार्डन के पास का है, जहां युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान कविता दास (19) के रूप में हुई है।
Raipur City News : जानकारी के अनुसार, वह रात में अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने वहीं फांसी लगा ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Raipur City News : परिजनों का आरोप है कि युवती पर शादी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


