CG News
CG News : रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल होकर अलग-अलग समाज के लोगों के साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
CG News : CM साय ने दिया बाबा साहब को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता हैं। उनके संविधान के अनुसार सभी 140 करोड़ भारतीयों को समान जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। बाबा साहब का जन्म दलित परिवार में हुआ, फिर भी उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने नारी शिक्षा पर सबसे अधिक जोर दिया। ज्योतिबा फुले की तरह बाबा साहब भी महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करते रहे।
CG News : भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही
सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार भी बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
CG News : दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाबा को उनका सम्मान नहीं मिला
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है कि जिस पार्टी में बाबा साहब थे, वहां उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला और चुनाव में हराने का प्रयास भी किया गया। वहीं भाजपा ने बाबा साहब का सम्मान किया। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में उनके पढ़ाई वाले स्थान पर स्मारक बनवाया और पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक और संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। समरसता भोज के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


