PM Modi Meet Congress President Kharge
PM Modi Meet Congress President Kharge: नई दिल्ली: संसद परिसर में मंगलवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने राजनीतिक मतभेदों के बीच सौहार्द का संदेश दिया। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के बीच एक हल्की-फुल्की और दोस्ताना बातचीत ने माहौल को सकारात्मक बना दिया। मौका था बी. आर. अंबेडकर (B. R. Ambedkar) की 135वीं जयंती पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का, जहां कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
PM Modi Meet Congress President Kharge: कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और खरगे समेत सभी नेताओं ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। इसी बीच दोनों नेताओं के बीच मुस्कान और संक्षिप्त बातचीत ने यह संकेत दिया कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद आपसी सम्मान कायम है।
PM Modi Meet Congress President Kharge: इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बीच संसद परिसर में एक दोस्ताना पल देखने को मिला था। यह मुलाकात ज्योतिराव फुले
(Jyotirao Phule) की 200वीं जयंती के अवसर पर हुई थी, जहां दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन कर संक्षिप्त बातचीत की थी।
PM Modi Meet Congress President Kharge: प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, खरगे ने आंबेडकर को संविधान निर्माता बताते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की आवश्यकता बताई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


