SRH vs RR IPL 2026
SRH vs RR IPL 2026: हैदराबाद: IPL 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 217 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए।
SRH vs RR IPL 2026: टीम के कप्तान ईशान किशन ने शानदार पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 99 रन बनाए और शतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए। उनकी पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 40 और नीतिश कुमार रेड्डी ने 28 रन का योगदान दिया।
SRH vs RR IPL 2026: हालांकि ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जिन्हें जॉफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा। राजस्थान की ओर से आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, रियान पराग और तुषार देशपांडे को एक-एक सफलता मिली। राजस्थान इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और लगातार जीत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि हैदराबाद अंक तालिका में पिछड़ रही है। अब देखना होगा कि राजस्थान इस बड़े लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


