MI vs RCB IPL 2026
MI vs RCB IPL 2026 : मुंबई। आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से करारी शिकस्त दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए और मुंबई के सामने 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर सिर्फ 222 रन ही बना सकी।
MI vs RCB IPL 2026 : आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी
आरसीबी की पारी में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। फिल साल्ट ने तूफानी अंदाज में 36 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रनों की उपयोगी पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने मात्र 20 गेंदों में 53 रनों की आक्रामक पारी खेली। पारी के अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को 240 के स्कोर तक पहुंचाया।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला, लेकिन कोई भी गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका।
MI vs RCB IPL 2026 : मुंबई की पारी में रदरफोर्ड का संघर्ष
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रियान रिकल्टन (37), रोहित शर्मा (19, रिटायर हर्ट), सूर्यकुमार यादव (33) और तिलक वर्मा (1) जल्दी आउट हो गए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। मिचेल सैंटनर 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


