Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : करोड़ों के ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार

MP Crime: Inter-state drug syndicate busted with brown sugar worth crores, 5 smugglers arrested
X

MP Crime: Inter-state drug syndicate busted with brown sugar worth crores, 5 smugglers arrested

MP Crime : मंदसौर। नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में 20 किलो अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) जब्त की गई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई के बाद मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

MP Crime : पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर विशेष टीम ने रणनीतिक घेराबंदी कर गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। इस दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में उपयोग किए जा रहे 2 वाहन और 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

MP Crime : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से विभिन्न राज्यों में सक्रिय थे और संगठित तरीके से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं।

MP Crime : पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं, जिनके आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019