Online Fraud
Online Fraud: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात जालसाजों ने फॉरेस्ट विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी वीरेंद्र कुमार ठाकुर से 2 लाख 33 हजार रुपये की ठगी कर ली।
Online Fraud: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिलडेगा निवासी वीरेंद्र कुमार ठाकुर का भारतीय स्टेट बैंक की पत्थलगांव शाखा में खाता है, जो उनके मोबाइल नंबर से लिंक है। वे योनो एसबीआई ऐप का उपयोग करते हैं।
Online Fraud: 10 अप्रैल की शाम एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया, जिसमें जालसाजों ने योनो ऐप को चालू करने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया। इसके बाद अगले दिन सुबह करीब 8 बजे फिर से कॉल कर आरोपियों ने उन्हें एक ऐप डाउनलोड करवाया और वीडियो कॉल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पूरी करवाई।
Online Fraud: इसी दौरान ठगों ने उनके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 79,511 रुपये, 80,111 रुपये और 73,600 रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल 2,33,222 रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


