Share Market: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जिससे वैश्विक बाजारों पर असर दिखने लगा है। ईरान द्वारा अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड करीब 97 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा, जहां गुरुवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले।
Share Market: सुबह के कारोबार में BSE Sensex करीब 900 अंक तक टूट गया और 76,600 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि Nifty 50 23,800 के नीचे फिसल गया। बाजार में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया, खासकर आईटी और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में कमजोरी रही।
Share Market: इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस और एचसीएल टेक जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि एनटीपीसी, टाटा स्टील और पावर ग्रिड में कुछ मजबूती देखने को मिली। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बढ़त रही।
Share Market: विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, वैश्विक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ाया है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहकर लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


