UP News :
UP News : गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सही और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आई कार्ड और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें बीमारी में आर्थिक परेशानी न हो।
UP News : सही पत्रकारों की पहचान जरूरी
सीएम योगी ने कहा कि सही पत्रकारों को मान्यता का सर्टिफिकेट और आई कार्ड मिलना चाहिए, जिससे सही और गलत की पहचान आसानी से हो सके। इससे पत्रकार कहीं भी जाते समय पहचान का संकट नहीं झेलेंगे और सरकार को भी उन्हें कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं, लेकिन जब वे खुद बीमार पड़ते हैं तो उनकी आवाज कोई नहीं उठाता। सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
UP News : गोरखपुर में बनाया गया मैकेनिज्म
मुख्यमंत्री ने बताया कि पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ने के लिए गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के माध्यम से एक मैकेनिज्म तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि अच्छे ग्रुप से जुड़े पत्रकारों के लिए कोई समस्या नहीं है, लेकिन उनसे इतर भी एक बड़ा तबका है। सभी को जोड़कर एक बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकती है।
UP News : पत्रकारिता के मूल्यों पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि आज पत्रकारिता में प्रिंट, विजुअल, डिजिटल और सोशल मीडिया के अलग-अलग स्वरूप हैं। सभी को समग्रता के साथ जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने पत्रकारिता को बेलगाम न होने देने और इसके मूल्यों व आदर्शों के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में 200 वर्ष की पत्रकारिता का मूलभाव राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का रहा है।
UP News : आलोचना को व्यक्तिगत रंजिश न बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र संवाद से चलता है, जिसमें आलोचना हो सकती है, लेकिन इसे व्यक्तिगत रंजिश नहीं बनाना चाहिए। जब हम एक सूत्र की मनोस्थिति से कार्य करते हैं तो सार्थक परिणाम सामने आते हैं। पत्रकारिता समाज का आईना है, इसलिए सही और गलत के प्रति एक भाव रखना चाहिए।
UP News : अपराध व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
सीएम योगी ने कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है। उन्होंने पत्रकारों के लिए आवासीय योजनाओं और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का उल्लेख किया।
समारोह में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनेश कुमार, महामंत्री पंकज श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


