Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, खुलेगा राज

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, खुलेगा राज
X

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, खुलेगा राज

Twisha Sharma Case: भोपाल। भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को पुलिस ने भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने समर्थ सिंह की 7 दिन की रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आरोपी समर्थ को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ करेगी और उम्मीद है कि ट्विशा की मौत का सच सबके सामने आएगा।

Twisha Sharma Case: शुक्रवार को जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और फिर वहां से भोपाल पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ भोपाल लेकर आई। शनिवार को कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी समर्थ का जेपी अस्पताल में मेडिकल कराया गया और फिर सीधे पुलिस उसे कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट के मेन गेट पर मीडिया की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस आरोपी समर्थ को कोर्ट के पीछे के गेट से अंदर ले गई।

Twisha Sharma Case: क्या हुआ था 12 मई की रात… खुलेगा राज

बता दें कि 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019