UP Accident : मैनपुरी। जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर गिरे लोगों को पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी कुचलते हुए निकल गए।
UP Accident : यह घटना किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा मार्ग स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई। कन्नौज के छिबरामऊ निवासी सत्तार 50 वर्ष, आफताब 35 वर्ष और मोहम्मद वसीम 34 वर्ष शादी समारोह में शामिल होने मैनपुरी आए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
UP Accident : टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पहले उसे सीएचसी और फिर सैफई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
UP Accident : पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


