KKR vs SRH IPL 2026
KKR vs SRH IPL 2026: कोलकाता: कोलकाता में गुरुवार को आईपीएल 2026 का एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मुकाबला ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच
ईडन गार्डन्स की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। मैदान छोटा होने और आउटफील्ड तेज होने के कारण चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है, जबकि मध्य ओवरों में स्पिनर्स प्रभाव डाल सकते हैं। दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। इस मैदान पर अब तक खेले गए 100 आईपीएल मैचों में से 57 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 42 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम रहे हैं।
मौसम रहेगा साफ 2
अप्रैल को कोलकाता का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो शाम तक गिरकर 26 डिग्री तक आ जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जबकि हवा करीब 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
हेड टू हेड में केकेआर का दबदबा
दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें कोलकाता ने 20 और हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं। ईडन गार्डन्स में भी केकेआर का पलड़ा भारी रहा है, जहां उसने 11 में से 8 मैच जीते हैं।
कहां देखें लाइव
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
दोनों टीमो की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता :अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।
हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने/जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


