CG News : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में वन्यजीव कानूनों का उल्लंघन करते हुए हिरण का मांस पकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट में छापा मारा।
CG News : दबिश के दौरान टीम ने किचन से पका हुआ संदिग्ध मांस बरामद किया, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। मौके पर ही रिसॉर्ट के मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं।
CG News : वन विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि मांस की सप्लाई जनक बैगा नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
CG News : अधिकारियों के अनुसार, जब्त मांस को लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट में हिरण के मांस की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


