Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : फल मंडी में खाद्य विभाग का छापा, सड़े-गले 40 किलो फलों को किया नष्ट, 5 नमूने जांच के लिए भेजे गए

Raipur City News: Food department raids fruit market, destroys 40 kg of rotten fruits, sends 5 samples for testing
X

Raipur City News: Food department raids fruit market, destroys 40 kg of rotten fruits, sends 5 samples for testing

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए लालपुर स्थित होलसेल फल मार्केट में सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने अलग-अलग फलों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे, वहीं करीब 40 किलो सड़े-गले फल मौके पर ही नष्ट करा दिए गए।

Raipur City News : यह कार्रवाई नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को लालपुर फल मंडी पहुंचकर व्यापारियों द्वारा बेचे जा रहे फलों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था की जांच की।

Raipur City News : निरीक्षण के दौरान टीम ने तरबूज के दो, अनार का एक, आम का एक और मौसंबी का एक नमूना सहित कुल पांच सैंपल एकत्र किए। इन सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

Raipur City News : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019