Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

CG Weather News: Weather changes in Chhattisgarh, alert for thunderstorm, rain and lightning in many districts
X

CG Weather News: Weather changes in Chhattisgarh, alert for thunderstorm, rain and lightning in many districts

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां और ज्यादा सक्रिय हो सकती हैं।

CG Weather News : मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और सरगुजा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

CG Weather News : विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खासतौर पर खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

CG Weather News : प्रदेश में अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019