CG Cyber Fraud : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगों ने नई चाल चली है। अब वे ट्रैफिक चालान और आरटीओ ठगी के बाद बिजली बिल के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
CG Cyber Fraud : मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट आवासीय परिसर निवासी यश राज सिंह को व्हाट्सएप पर “बिल अपडेट एपीके” भेजा गया। जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड की, उनका मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से ₹62,000 कट गए।
CG Cyber Fraud : इसी तरह, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कस्तूरबा नगर निवासी भूमिका चौहान ने भी एनसीआरबी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके मोबाइल नंबर पर भी बिल अपडेट के नाम पर एपीके फाइल आई। फाइल डाउनलोड करते ही उनका फोन हैक हो गया और खाते से राशि कट गई।
CG Cyber Fraud : विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली कंपनी CSPDCL हर महीने उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिल भेजती है। इसी जानकारी का फायदा ठग उठा रहे हैं और नकली एपीके भेजकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं।
CG Cyber Fraud : पुलिस और साइबर टीम लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। वे कह रहे हैं कि कभी भी अनजान स्रोत से आई फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें और बैंक विवरण साझा न करें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


