Ram Navami
Ram Navami: लखनऊ: रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अहम फैसला लेते हुए पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ 27 मार्च को भी अतिरिक्त छुट्टी घोषित कर दी है। मंदिरों में इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित की जा सकें।
Ram Navami: हर वर्ष रामनवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और भगवान के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, जिससे भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में लगातार दो दिन का अवकाश मिलने से लोगों को यात्रा, दर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने में आसानी होगी।
Ram Navami: मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi Adityanath) के इस निर्णय को आस्था और परंपराओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही प्रशासन को सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


