Badshah-Isha Rikhi Marriage
Badshah-Isha Rikhi Marriage: मुंबई। पॉपुलर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है। उनकी नई दुल्हन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी हैं। शादी की तस्वीरें और वीडियो तब वायरल हुए जब ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर खुशी से भरी पोस्ट शेयर की। इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा को वरमाला पहनते हुए बेहद खुश नजर आया जा सकता है।
Badshah-Isha Rikhi Marriage: सादगी भरी शादी, सिर्फ परिवार मौजूद
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने बेहद सादगी के साथ शादी रचाई। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। अभी तक बादशाह ने खुद इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान या पोस्ट नहीं किया है, लेकिन सासू मां की पोस्ट ने पूरी पोल खोल दी।
Badshah-Isha Rikhi Marriage: पहली शादी और तलाक की कहानी
बादशाह ने साल 2012 में जैसमीन मसीह से शादी की थी। दोनों के रिश्ते में 2020 में दरार आ गई और आपसी सहमति से तलाक हो गया। तलाक के करीब 6 साल बाद बादशाह ने दूसरी बार जीवनसाथी चुन लिया है।
Badshah-Isha Rikhi Marriage: कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी शुरुआत ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी गो लकी’, ‘मेरे यार कमीने’ और ‘व्हाट द जाट’ जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी खूबसूरती और अभिनय ने उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई है।
Badshah-Isha Rikhi Marriage: कब से चल रही थी डेटिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2022 से ही दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद वे धीरे-धीरे करीब आए। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। अचानक शादी की खबर और तस्वीरों ने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


