CM Vishnudeo Sai: रायपुर/चेंगन्नूर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होने केरल दौरे पर हैं। वे आज कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन में शामिल हुए।
CM Vishnudeo Sai: इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि केरलम की जागरूक जनता आज परिवर्तन के लिए तैयार दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मॉडल ने यहाँ भी विश्वास का मजबूत आधार निर्मित किया है। चेंगन्नूर सहित सम्पूर्ण केरलम प्रदेश में भाजपा के प्रति जनसमर्थन निरंतर बढ़ रहा है, जो इस विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों का संकेत है।
CM Vishnudeo Sai: सीएम ने अपने एक्स पोस्ट में कहा है कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ भाजपा का संगठन केरलम में तेजी से सशक्त हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का भरोसा दोनों मिलकर एक नए युग की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। पूर्ण विश्वास है कि गोपाकुमार विजयी होंगे और केरलम की धरती पर कमल का फूल खिलकर एक नए परिवर्तन की कहानी लिखेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


