Raigarh Opium Cultivation Case: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट गांव में अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने जंगल में भागते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। बता दें, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मार्शल संगा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे।
Raigarh Opium Cultivation Case: पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। दोनों आरोपी पहाड़ी इलाके में छिप गए थे। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एसएसपी के निर्देश पर तमनार और साइबर थाना की टीमों को ओडिशा और झारखंड भेजा गया था।
Raigarh Opium Cultivation Case: पुलिस को देखकर पहाड़ी इलाके में छिप गया था आरोपी
पुलिस टीम लगातार पीछा करते हुए आरोपियों के गांव तक पहुंच गई। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी पहाड़ी इलाके में छिप गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से रायगढ़ पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
Raigarh Opium Cultivation Case: काफी मेहनत के बाद पुलिस ने जंगल में भाग रहे आरोपी एमानुएल भेंगरा (21 साल) को पकड़ लिया, जो झारखंड के खूंटी जिले के जापुद पहाड़ टोली का रहने वाला है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। वहीं उसका साथी सीप्रियन भेंगरा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Raigarh Opium Cultivation Case: क्या मामला
शुक्रवार को आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला के किनारे जमीन पर अवैध अफीम की खेती करने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
Raigarh Opium Cultivation Case: जांच के दौरान एएनटीएफ टीम को खेत में कुल 60,326 अफीम के पौधे मिले, जिसका वजन 2877 किलो था। पूछताछ में मुख्य आरोपी मार्शल संगा ने बताया कि उसने अपने साथियों एमानुएल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर यह अवैध खेती की थी।
Raigarh Opium Cultivation Case: आरोपी के बताए अनुसार उसके ठिकाने से 3.02 किलो अफीम भी बरामद की गई। इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी, जिसमें से एक आरोपी एमानुएल भेंगरा को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


