UP Crime : बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार शातिर महिलाएं भी शामिल हैं। यह गैंग हरियाणा और राजस्थान से जुड़ा हुआ है और देशभर में घूम-घूमकर चोरी, टप्पेबाजी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
UP Crime : पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हाल ही में लूट के पैसों से नई ग्रैंड विटारा कार खरीदी थी। इनके पास से करीब 32 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है, जिसमें सोने-चांदी के गहने, नकदी, वाहन और मोबाइल फोन शामिल हैं।
UP Crime : जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बांदा, चित्रकूट, सतना, मैहर समेत कई जिलों में वारदातें कर चुका है। खास बात यह है कि ये लोग नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों में बड़ी लूट की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।
UP Crime : एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने लगातार बढ़ रही लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं की जांच के बाद इस गैंग तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों और ई-रिक्शा में महिलाओं को निशाना बनाते थे, जहां महिला सदस्य सवारी बनकर वारदात को अंजाम देती थीं।
UP Crime : सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और उनकी पूरी क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


