Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या, टांगी से वार कर मार डाला, फिर शव को जलाया

CG Crime
X

CG Crime : सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद में पदस्थ थे।

CG Crime : बताया जा रहा है कि बुधवार 18 मार्च को वे अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे, तभी घात लगाए आरोपी ने उन पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे ले जाकर जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

CG Crime : पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है, जिसे हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गांव में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019