CG News
CG News: बागबाहरा। विकासखंड बागबाहरा स्थित सुपर 40 निःशुल्क कोचिंग संस्था ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। संस्था के 8 मेधावी छात्रों तन्मय दीवान, मयंक ठाकुर, मेहुल ठाकुर, मानसी चक्रधारी, प्राची डोंगरे, रूही चंद्राकर, हर्ष ध्रुव और मनन बरिहा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

CG News: सुपर 40 संस्था पिछले 6 सालों से जरूरतमंद और प्रतिभाशाली छात्रों को नवोदय, प्रयास, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा, एकलव्य और उत्कर्ष जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवा रही है। संस्था के शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि हर साल यहां से कई छात्र विभिन्न आवासीय विद्यालयों में चयनित हो रहे हैं।
CG News: खास बात यह है कि संस्था के शिक्षक छुट्टियों के दिनों में भी नियमित कक्षाएं संचालित करते हैं, ताकि छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। वर्तमान में प्रयास सत्र 2025-26 का बैच चल रहा है, जिसकी परीक्षा अभी शेष है। इस सफलता ने न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। संस्था की इस उपलब्धि को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

CG News: छात्रों की गौरवशाली सफलता पर जिला के कलेक्टर विनय कुमार लगेंह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डी एम सी समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के वर्मा, एबीईओ रामता मन्नाडे, विकासखंड स्रोत समन्वयक भूपेश्वरी साहू। विकास खंड के सभी संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया, देवेन्द्र चंद्राकर, भूपेंद्र निराला, गजानंद दीवान, विद्या चंद्राकर, डोमार दास वैष्णव, सुपर 40 के संयोजक हीरासिंग नायक, कोषाध्यक्ष अनिल चक्रधारी, सचिव केदार नाथ साहू।

CG News: सुपर 40 के निष्ठावान शिक्षक सुभाष चंद्राकर, धीरज तिवारी, धनेश्वर साहू, छोटूराम निषाद, कुलदीप साहू, रश्मि शर्मा, गीता साहू, जगदेव साहू, अश्वनी दीवान, राजेन्द्र साहू, महादेव देवांगन, लोकनाथ रैदास, परस ठाकुर, आत्मा राम दीवान, दौलत दीवान, योगेन्द्र चंद्राकर और मनोज पटनायक ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


