CG News : कोरिया। जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र स्थित कटगोड़ी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के बाद छात्रावास और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
CG News : मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम सुरेश बताया जा रहा है, जो कक्षा 11वीं का छात्र था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात उसने छात्रावास के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब घटना का पता चला तो छात्रावास प्रबंधन और अन्य छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।
CG News : घटना की सूचना मिलते ही सोनहत प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम अंशुल वर्मा, तहसीलदार संजय सिंह राठौर और थाना प्रभारी विनोद पासवान के साथ पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अधिकारियों ने छात्रावास में रह रहे अन्य छात्रों और प्रबंधन से पूछताछ की है।
CG News : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


